BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल:बच्चों को लेने जा...

अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल:बच्चों को लेने जा रहे थे, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर


मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। ग्राम पंचायत हरिहरपुर महाराज नगर के रहने वाले खिरोधन प्रजापति दुखीराम (46) गुरुवार को अपनी साइकिल से बच्चों को लेने जा रहे थे। वह बहराइच-जमुनहा मार्ग पर हरिहरपुर महाराज नगर स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बदला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खिरोधन सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को मल्हीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए भिनगा के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।