सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और राष्ट्रसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर सेवा संकल्प अभियान के तहत इटवा स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया। शिविर में 25 युवकों ने रक्तदान किया। रक्तदान से पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जरूरी जांच की। मेडिकल जांच में योग्य पाए गए लोगों से ही रक्त लिया गया। शिविर में खून देने वालों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं भी की गईं। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने रक्तदान को मानव सेवा का खास तरीका बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा नेक काम है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किए गए रक्तदान को समाज के लिए अमूल्य योगदान बताया। डॉ. द्विवेदी ने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और योग्य होने पर नियमित रूप से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, बलराम मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कनौजिया, मनोज यादव, सुनील जायसवाल, राजन पांडेय रत्न, स्वामीनाथ मौर्य, पुजारी वर्मा, विजय पांडेय, गाजू शुक्ला और कमल द्विवेदी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 25 युवकों ने रक्तदान किया:इटवा में पूर्व मंत्री...
मुंबई में जानलेवा पी. फाल्सीपेरम मलेरिया के मामलों में तेज़ी से...
मुंबई में प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम मलेरिया के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो इस बीमारी के सबसे गंभीर रूपों में से...






























