BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ दैनिक भास्कर की खबर का असर:श्रावस्ती में सिसवारा घाट पर अधिकारियों ने...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:श्रावस्ती में सिसवारा घाट पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई कर रोका कटान

दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद श्रावस्ती के सिसवारा घाट पर हो रहे सड़क कटान पर रोक लग गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर पहुंचकर सड़क को बचाने के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाए। इकौना तहसील क्षेत्र के सिसवारा घाट पर लगातार कटान हो रहा था, जिससे सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया था। समय रहते कार्रवाई होने से सड़क को और ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया। मौके पर मजबूत काम कराए जाने के बाद अब सड़क का कटान रुक गया है। गांव के उमेश शर्मा, सचिन तिवारी, राहुल कुमार, संजय विश्वकर्मा और अंशु तिवारी समेत कई ग्रामीणों ने दैनिक भास्कर की खबर का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि खबर छपने के बाद अधिकारियों ने जिस तेजी से संज्ञान लिया, उससे सड़क को बचाने में मदद मिली।