BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बृजमनगंज उपकेंद्र में मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती:कर्मचारियों ने औजारों की पूजा कर...

बृजमनगंज उपकेंद्र में मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती:कर्मचारियों ने औजारों की पूजा कर निर्बाध बिजली सप्लाई का लिया संकल्प

बृजमनगंज (महराजगंज)। स्थानीय 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बृजमनगंज में बुधवार शाम करीब 7 बजे सृष्टि के पहले शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर उपकेंद्र परिसर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। अवर अभियंता, लाइनमैन, संविदा कर्मचारियों और टेक्नीशियनों ने अपने औजारों, सुरक्षा उपकरणों और वाहनों की पूजा कर काम में सुरक्षा और कुशलता की कामना की गई। उपकेंद्र के अधिकारियों ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को यंत्रों और निर्माण का देवता माना जाता है। बिजली विभाग में मशीनों और औजारों के बिना काम करना मुश्किल है, इसलिए हर साल सभी कर्मचारी मिलकर यह पर्व मनाते हैं। पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। सभी कर्मचारियों ने बिना रुकावट बिजली सप्लाई का संकल्प लिया। इस दौरान उपकेंद्र के सभी कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।