डिजिटल डेस्क, गंगटोक। मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों में हलचल मच गई। एंड्रायड अर्थक्वेक अलर्ट सिस्टम ने भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.4 बताई है और इसका केंद्र उत्तरी सिक्किम के आसपास दिखाया है।
हालांकि, खबर लिखे जाने तक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि और अंतिम तीव्रता उपलब्ध नहीं थी। एनसीएस के अनुसार मंगलवार को इससे पहले सिक्किम के निकट भूटान में रात 12:13 बजे 2.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था, जिसका केंद्र गंगटोक से 56 किमी दक्षिण-पूर्व था। (समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ)
BREAKING
NEWS















