Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश ‘भारत-नेपाल आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें’, वाणिज्य राज्य...

‘भारत-नेपाल आर्थिक संबंध मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें’, वाणिज्य राज्य मंत्री ने व्यापार और निवेश बढ़ाने का किया आह्वान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत और नेपाल को विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, स्वच्छ ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में मिलकर निर्माण और उत्पादन पर ध्यान देते हुए आर्थिक एकीकरण को मजबूत करना चाहिए।

इससे दोनों देश अपनी-अपनी क्षमताओं का लाभ उठाकर व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार कर सकेंगे। उनका यह बयान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के बीच आया है।

प्रसाद ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ (एफएनसीसीआई) की ओर से आयोजित भारत-नेपाल व्यापार बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का बड़ा बाजार, प्रौद्योगिकी क्षमता और विनिर्माण क्षेत्र की मजबूती तथा नेपाल के प्राकृतिक संसाधन, युवा कार्यबल और निवेश के बढ़ते अवसर दोनों देशों के बीच आर्थिक वृद्धि के अगले चरण को गति दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारत और नेपाल के बीच सीमा की लंबाई, हमारी संस्कृति की गहराई और खासकर युवाओं की ताकत दोनों देशों की आर्थिक प्रगति के अगले चरण को आगे बढ़ाने वाले कारक होंगे।’

प्रसाद ने विनिर्माण, बुनियादी ढांचे, डिजिटल संपर्क, स्वच्छ ऊर्जा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)