बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना ललिया क्षेत्रांतर्गत खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत खराब छेना मिठाई (चीनी व सूजी से निर्मित) लदा वाहन पकड़ा गया*

0
5

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव* के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में

थाना ललिया पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में शिवुपरा- बलरामपुर मार्ग पर मौजूद थी, इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन में भारी मात्रा में छेना मिठाई लदी पाई गई। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई कि उक्त मिठाई में दूध की जगह चीनी और सूजी का अत्यधिक इस्तेमाल कर मानकों के विपरीत बेहद खराब गुणवत्ता का छेना तैयार किया गया था, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।

 

*खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना व वैधानिक कार्रवाई:*

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा उक्त मिठाई का सैंपल (नमूना) एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

मिलावटी खाद्य सामग्री को कब्जे में लेकर नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है तथा वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*पुलिस संदेश:*

बलरामपुर पुलिस आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई करती रहेगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here