मुंडेरवा पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे शातिर चोर नतीउल्लाह को जगदीशपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मुंडेरवा चीनीमिल में चोरी का आरोप है। नतीउल्लाह पुत्र हकीकुल्लाह मुंडेरवा थाने के जगदीशपुर नटबाग का रहने वाला है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(a) के तहत केस दर्ज है। वह एक साल से पुलिस को चकमा देकर अलग-अलग जिलों में छिप रहा था। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में हैं। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश भी जारी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर उसे जगदीशपुर से पकड़ा गया और कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय, उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव और कांस्टेबल कामोद कुशवाहा शामिल थे।
और पढ़ें
›
कोल्हुई में बन रहे फर्जी आधार, पैन और वोटर कार्ड:माइक्रोफाइनेंस लोन में हो रहा दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल, ऑनलाइन सेंटर पर आरोप
›
लोहारनपुरवा में 8 माह से नाली साफ नहीं:गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान; सफाईकर्मी पर लापरवाही का आरोप, बीमारी का डर
›
जमुनहा के तराई क्षेत्र में बारिश के बाद मौसम बदला:सुबह घने कोहरे से जनजीवन पर असर, वाहन हेडलाइट जलाकर चल रहे; स्कूली बच्चे परेशान
›
पठान पुरवा गांव के रास्ते पर जलभराव:पैदल-साइकिल सवारों को दिक्कत, निकासी न होने से परेशानी; ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
संबंधित खबरें












