बहराइच के फखरपुर क्षेत्र स्थित रमटेड़िया सरदपारा गांव में शुक्रवार सुबह सुभाष आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा विभाग में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10 बजे कार्यकर्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बहराइच का पुतला फूंका। आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी पंकज वर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विभाग में गड़बड़ियों की शिकायतें करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी नाराजगी में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया और संबंधित शिकायतों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की चेतावनी सुभाष आर्मी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया और शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में माधव राम वर्मा, आशीष वर्मा, सत्या वर्मा, चिंत राम वर्मा, सुशील वर्मा, विनोद वर्मा, राहुल वर्मा, दीपक वर्मा, तिलक राम चौहान और राज वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पयागपुर में परिवार नियोजन और बाल विवाह रोकने पर बैठक:मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारने और किशोर-किशोरियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। › निचलौल में टिनशेड तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चौक पुलिस ने घर से प्रेस, मिक्सर; चावल समेत 11 चीजें बरामद कीं › कानपुर:25 साल पुराना मारपीट का मामला, 13 साल में एक भी गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, साक्ष्य अभाव में दो बरी – Kanpur 25 Year Old Assault Case Prosecution Failed To Produce Single Witness Two Acquitted › Basti News:युवक की आत्महत्या के मामले में दो साल बाद प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Two Years Later In Youth’s Suicide Case“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















