नानपारा में मतदाता सूची सुधारने का काम तेज है। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलओ के साथ बैठक की। बीएलओ को 8 बिंदुओं पर घर-घर जांच के निर्देश दिए। बीएलओ हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं से संपर्क करेंगे। पुरानी और नई मतदाता सूचियों की तुलना कर उन नामों को खोजना होगा जो पहले थे, पर अब नहीं हैं। उनकी मौजूदा स्थिति का घर जाकर पता लगाया जाएगा। छूटे युवा, महिला और दिव्यांग मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने पर खास ध्यान रहेगा। डुप्लीकेट, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरने को कहा गया। ऑनलाइन मिले फॉर्मों पर समय से रिपोर्ट देनी होगी, रोज ‘बुक ए कॉल’ की जांच करनी होगी। बैठक में हरिहर वर्मा, आशीष पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद सोनी, डॉ. ए.एम. सिद्दीकी, डॉ. काशिफ अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पनियरा में बाइक ने बुजुर्ग महिला को रौंदा:102 एंबुलेंस 15 मिनट में पहुंची, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर › कानपुर:ट्रेन की चपेट में आने से बुुजुर्ग रिक्शा चालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Kanpur: Elderly Rickshaw Puller Killed After Being Hit By A Train › बस्ती: बेइली में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित › श्रावस्ती में धान के खेतों में जलभराव, कोई नाली तो कोई पंपिंग सेट से निकाल रहा पानी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















