![]()
कप्तानगंज, बस्ती। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही कुम्हारों के चाक की रफ्तार बढ़ जाती है। घरों को रोशन करने वाले दीये और पूजा में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के बर्तन तैयार करने के लिए कुम्हार दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन इस बार मौसम उनकी मेहनत पर पानी फेरता नजर आ रहा है। बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक में बदलते मौसम ने मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश, आंधी और अब अचानक छाए कोहरे के कारण बर्तन बनाने और उन्हें सुखाने का काम प्रभावित हो रहा है। पिछले दिनों जिले में करीब एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने से कुम्हारों को काफी परेशानी हुई। अभी मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और क्षेत्र में कोहरा छाने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मिट्टी से तैयार किए जा रहे दीये और अन्य बर्तन समय पर सूख नहीं पा रहे हैं। ऐसे में दीपावली के लिए समय से पर्याप्त बर्तन तैयार करना उनके लिए चुनौती बन गया है। रामभजन प्रजापति ने बताया कि जिस तरह मौसम लगातार बदल रहा है, उससे लगता है कि इस बार दीपावली तक सभी जरूरी बर्तन तैयार कर पाना भी बड़ी बात होगी। कुम्हारों के लिए बर्तन बनाने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है। मौसम साथ नहीं देता तो मेहनत और समय दोनों अधिक लगते हैं। वहीं, जमई प्रजापति का कहना है कि खराब मौसम के कारण लागत बढ़ गई है। काम प्रभावित होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। बासु प्रजापति ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण तैयार किए जा रहे मिट्टी के बर्तन सूख नहीं पा रहे हैं। इससे आगे का काम भी प्रभावित हो रहा है। दीपावली पर मिट्टी के दीयों और बर्तनों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मौसम की बेरुखी ने कुम्हारों के सामने उत्पादन और समय पर सामान तैयार करने की चिंता खड़ी कर दी है। अब उन्हें उम्मीद है कि मौसम साफ होगा, धूप निकलेगी और उनके चाक की रफ्तार फिर से तेज हो सकेगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पयागपुर में परिवार नियोजन और बाल विवाह रोकने पर बैठक:मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधारने और किशोर-किशोरियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। › निचलौल में टिनशेड तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चौक पुलिस ने घर से प्रेस, मिक्सर; चावल समेत 11 चीजें बरामद कीं › कानपुर:25 साल पुराना मारपीट का मामला, 13 साल में एक भी गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, साक्ष्य अभाव में दो बरी – Kanpur 25 Year Old Assault Case Prosecution Failed To Produce Single Witness Two Acquitted › Basti News:युवक की आत्महत्या के मामले में दो साल बाद प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Two Years Later In Youth’s Suicide Case“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















