चित्तौरा। कोतवाली देहात के आगापुरवा निवासी अदनान (19) की बुधवार देर शाम पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बारिश के बाद पेड़ नम था और उसकी टहनियां विद्युत लाइन से छू रही थीं। परिजनों के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अदनान के पिता बच्चन लखनऊ मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में चौकीदारी करते हैं। बुधवार शाम अदनान घर से पिता के लिए खाना लेकर फार्म हाउस गया था। खाना देने के बाद वह आसपास घूम रहा था। इसी दौरान उसका हाथ पेड़ से छू गया। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर पहले बारिश हुई थी और पेड़ की टहनियां विद्युत लाइन से स्पर्श कर रही थीं। इससे पेड़ में करंट उतर आया था।
पेड़ के संपर्क में आते ही अदनान गंभीर रूप से झुलस गया। पिता ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई सुल्तान अली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधीक्षण अभियंता एनसी प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हादसे वाली विद्युत लाइन हेमरिया गांव की है। कर्मचारियों को भेजकर टहनियां कटवा दी गई हैं। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















