Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रेलवे :दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का बड़ा...

रेलवे :दिल्ली में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का बड़ा फैसला, हमसफर समेत कई ट्रेनें निरस्त – Major Decision By Railways In View Of Opposition Protests In Delhi; Several Trains Cancelled On October 10.

Major decision by Railways in view of opposition protests in Delhi; several trains cancelled on October 10.

दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर पड़ेगा। जाम की आशंका के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें आज निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।


ट्रेन कैंसिल।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और जाम की आशंका को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। इससे प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने 10 अक्टूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नौ अक्टूबर को दोपहर दो बजे के बाद रवाना होने वाली संबंधित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।


रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह फैसला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पूर्व में हुई एक घटना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उस दौरान विरोध प्रदर्शन और सड़क पर जाम के कारण करीब पांच हजार यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके थे और उनकी ट्रेनें छूट गई थीं। यात्रियों को दोबारा ऐसी परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने एहतियाती कदम उठाया है। प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शुक्रवार, नौ अक्टूबर को निरस्त की जा रही हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat