Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश निचलौल के सिंदुरिया में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:2 मोटरसाइकिलें, मास्टर...

निचलौल के सिंदुरिया में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:2 मोटरसाइकिलें, मास्टर चाबी और फोन बरामद; तीरथ टोला पुलिया से पकड़ाया

निचलौल के सिंदुरिया में बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:2 मोटरसाइकिलें, मास्टर चाबी और फोन बरामद; तीरथ टोला पुलिया से पकड़ाया

महराजगंज की सिंदुरिया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, एक कीपैड मोबाइल फोन और एक मास्टर चाबी बरामद की है। बरामद बाइकों में हीरो स्प्लेंडर प्लस और बजाज प्लेटिना शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है। 8 अक्टूबर 2026 को आशीष पुत्र दिनेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP56AR4101) सिंदुरिया चौराहे से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर सिंदुरिया थाने में मुकदमा संख्या 204/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तीरथ टोला पुलिया से गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 8 अक्टूबर की रात तीरथ टोला पुलिया के पास दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस के अलावा बजाज प्लेटिना (UP57AM6938), एक कीपैड मोबाइल फोन और एक मास्टर चाबी बरामद हुई। अनिल साहनी और राजकुमार साहनी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल साहनी उर्फ कोइल (26), निवासी भरवलिया टोला छोटका, थाना ठूठीबारी और राजकुमार साहनी उर्फ टमाटर (22), निवासी हरखोड़ा, थाना सिंदुरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अनिल साहनी के खिलाफ पहले भी चोरी, आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 317(2) और 317(4) भी जोड़ी गई हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat