Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रिसिया में नवरात्रि से पहले बिजली लाइनों की मरम्मत शुरू:SDM ने 10...

रिसिया में नवरात्रि से पहले बिजली लाइनों की मरम्मत शुरू:SDM ने 10 अक्टूबर तक ठीक कराने का दिया था आश्वासन

रिसिया में नवरात्रि से पहले बिजली लाइनों की मरम्मत शुरू:SDM ने 10 अक्टूबर तक ठीक कराने का दिया था आश्वासन

बहराइच के रिसिया में शारदीय नवरात्रि से पहले बिजली विभाग ने ढीले और टूटे तारों की मरम्मत शुरू की है। पुराने खंभों की जगह नए पोल भी लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जेई सुनील कुमार की अगुवाई में यह काम हुआ। शास्त्री नगर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास कई महीनों से खराब एक बिजली का खंभा तीन दिन पहले बदला गया। लाइनमैन बाबा दीन, मिश्री लाल और रमेश यादव ने हाइड्रा मशीन से तारों की मरम्मत की। जेई सुनील कुमार ने बताया कि नगर में पेट्रोलिंग हो रही है। लटके या ढीले तारों की मरम्मत जारी है। एसडीओ आरके मौर्य ने कहा कि नवरात्रि में बिना रुकावट बिजली सप्लाई के लिए लाइनें ठीक हो रही हैं। 2 अक्टूबर को चौकी परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा महा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजू निगम ने मरम्मत का मुद्दा उठाया था। उप जिलाधिकारी अमन देओल ने 10 अक्टूबर तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया था।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat