चित्तौरा/मिहींपुरवा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को 69.9 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इनमें एक बाराबंकी और दूसरा नेपाल का निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 35 लाख रुपये कीमत बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और सीओ नारायण दत्त मिश्रा को निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली देहात पुलिस मंगलवार रात गश्त कर रही थी। चित्तौरा मोड़ के पास प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने घेराबंदी कर गजपतिपुर, थाना रामनगर, बाराबंकी निवासी सद्दाम हुसैन को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 44 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
उधर, मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बलईगांव के पास श्मशान घाट के निकट संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड की टीम ने घेराबंदी कर युवक को दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान नेपाल के मैना पोखर, वार्ड नंबर तीन निवासी सुबाष कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 25.9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














