Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:पांच गैर मान्यता प्राप्त स्कूल-मदरसे बंद कराए – Five Unrecognised Schools...

Shravasti News:पांच गैर मान्यता प्राप्त स्कूल-मदरसे बंद कराए – Five Unrecognised Schools And Madrasas Shut Down

Five unrecognised schools and madrasas shut down.

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Fri, 09 Oct 2026 11:14 PM IST


गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच करते अ​धिकारी।- 



तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों और मदरसों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने पांच संस्थानों को बंद कराया। साथ ही संचालकों को बिना मान्यता विद्यालय संचालित न करने की चेतावनी दी। जमुनहा नायब तहसीलदार विकास राय और खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर की टीम ग्राम बनकटवा महोली स्थित श्याम बिहारी पब्लिक शिक्षा समिति पहुंची। विद्यालय प्रबंधक इंद्र बहादुर यादव मान्यता संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर विद्यालय बंद करने का आदेश दिया गया। इसके अलावा बहोरवा स्थित मदरसा गाजी/फ्यूचर कोचिंग सेंटर, मदरसा सकलेन राजा, मदरसा जालिम नगर और बदला चौराहा स्थित आरके पब्लिक स्कूल को भी बंद कराया गया। कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई। एसडीएम जमुनहा रविप्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच कर उन्हें बंद कराया जा रहा है।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat