शशांक शेषर रघुनाथ राय | बहादुरी बाजार(फरेंदा), महराजगंज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बंजरहा सोनबरसा में बना आरसीसी सेंटर अपने काम को लेकर चर्चा में है। गांवों को साफ रखने के उद्देश्य से बने इस कूड़ा प्रबंधन केंद्र तक कूड़ा नहीं पहुंच रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इन सेंटरों का मुख्य काम घरों से निकलने वाले कचरे को इकट्ठा करना, उसे अलग करना और तय व्यवस्था के हिसाब से निपटाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर साधन और नियमित रूप से चलाना जरूरी है।
लेकिन बंजरहा सोनबरसा में सेंटर तक कूड़ा नहीं पहुंचने से इसके चलाने पर सवाल उठ रहे हैं। अगर गांव से कूड़ा इकट्ठा कर सेंटर तक नहीं पहुंचाया जा रहा है, तो इसके बनने का मकसद पूरा होना मुश्किल है। जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि सेंटर का सही उपयोग हो सके।



“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















