कलवारी के चरकैला गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला और बेटियों से मारपीट की गई। पीड़िता चन्द्रमा (झिन्नू की पत्नी) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चन्द्रमा के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 शाम उसकी बेटी इसलावती घर आ रही थी। तभी गांव के मुकेश उर्फ पल्लन (कृष्ण कुमार का बेटा) ने उसे देखकर गाली-गलौज की। शिकायत करने चन्द्रमा आरोपी के घर पहुंची, तो मुकेश उर्फ पल्लन, सविता (परशुराम की पत्नी) और रीमा व रीना (कृष्ण कुमार की बेटियां) ने लात-घूंसों व डंडे से मारपीट की। चन्द्रमा भागकर घर पहुंची, पर आरोपी वहां भी आ गए और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आईं इसलावती और ज्योति को भी पीटा गया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सोनौली में 10 टन कद्दू के बीज जब्त:कस्टम और पुलिस ने लाखों रुपए के बीज पकड़े › यूपी:अलीगंज में मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे और बिना नंबर की बाइक बरामद – Encounter In Aliganj Of Up Two Wanted Criminals Each Carrying A Reward Of ₹25,000 Arrested › Basti News:48 घंटे से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर, धरने की चेतावनी – Transformer Out Of Order For 48 Hours; Threat To Stage A Sit-in Protest › चौबाह में हजारों घरों की बिजली 24 घंटे बाद बहाल:आंधी-बारिश से ठप हुई थी सप्लाई, बच्चों-बुजुर्गों को हुई परेशानी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
















