Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कारोबारी की मौत:पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासे, मां बोली- मॉडल ने हनी ट्रैप...

कारोबारी की मौत:पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासे, मां बोली- मॉडल ने हनी ट्रैप में फंसाया, सिगरेट से जलाती थी – Businessman Shiva Died After Falling From Flat Indicates Shock And Hemorrhage In Postmortem Report

loader

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा में अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित प्रेमिका के फ्लैट से शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में गिरने से चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई। उनकी मां रंजना ने बेटे की प्रेमिका श्रद्धा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिवा को हनी ट्रैप में फंसाया गया था। एक साल पहले कैफे में शिवा और श्रद्धा की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से उसने शिवा को अपने झांसे में ले लिया था। आरोप है कि शिवा को सिगरेट से जलाया जाता था।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं रंजना ने आरोप लगाया कि श्रद्धा अक्सर बेटे को ऊंची पहुंच का रौब दिखाती थी। शिवा उसके बुलाने पर नहीं जाता था तो उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। वह शिवा से मोटी रकम भी वसूलती थी। रुपये न मिलने पर शिवा को ब्लैकमेल करने के साथ मारपीट की जाती थी।





businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report

कारोबारी शिवा की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।


रंजना केजीएमयू पहुंचीं तो बेटे के शव पर सिर्फ अंडरवियर था। आरोप है कि शिवा के शरीर पर मेकअप भी किया गया था। परिजनों का कहना है कि शिवा का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। रंजना ने सीसीटीवी फुटेज, बेटे और आरोपियों की कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच की मांग की है। शिवा पहले ठाकुरगंज के सराय माले खां में परिवार के साथ रहते थे। बाद में अलीगंज में शिफ्ट हो गए। उनका कपूरथला चौराहे के पास चिकन के कपड़ों का शोरूम है।

 


businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report

प्रेमिका श्रद्धा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।


विभूतिखंड में चलाई थी गोली

इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक शिवा ने एक साल पहले कैफे के बाहर गोली चलाई थी। इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। काफी समय तक वह फरार रहा। बाद में एसटीएफ ने शिवा को बिहार से गिरफ्तार किया था। श्रद्धा मूलरूप से रायबरेली के पुष्प वाटिका, रामजीपुरम मलिकामऊ की रहने वाली है। उसकी बहन रश्मि सुशांत गोल्फ सिटी स्थित न्यू ओमेक्स हजरतगंज में रहती है।

 


businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report

प्रेमिका के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत।
– फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।


सीसीटीवी फुटेज में गिरता दिखा कारोबारी

घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज में शिवा शुक्रवार शाम 06:24 बजे ऊपर से गिरते दिखे। 6:25 बजे श्रद्धा और उसके साथी नीचे आते हैं। 6:26 बजे शिवा को गाड़ी में बिठाया जाता है। 6:29 बजे गाड़ी से शिवा को लेकर निकल जाते हैं। आरोपी सबसे पहले विभूतिखंड स्थित निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराते हैं। काफी देर तक वहां इलाज कराने के बाद लोहिया और फिर केजीएमयू लेकर जाते हैं।

 


businessman shiva died after falling from flat indicates shock and hemorrhage in postmortem report

शिवा की मां रंजना।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।


दिल्ली में मिली श्रद्धा की लोकेशन

पुलिस की छानबीन में श्रद्धा की लोकेशन दिल्ली में मिली है। उसके इंस्टाग्राम पर एक लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा के कनेक्शन काफी ऊपर तक हैं। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। रंजना ने बताया कि सात अक्तूबर को दानिश अलीगंज स्थित घर पहुंचा था। वह एसयूवी ले जाने के लिए कह रहा था। शिवा ने इससे मना कर दिया था। इस पर दोनों में कहासुनी भी हुई थी।

 


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat