बस्ती में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार सुबह 11 बजे तीन दिवसीय जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के चारों क्षेत्रों के करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन 800 मीटर दौड़ में फरजाना खातून, अंकुल और नंदिनी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज वाल्टरगंज और एसएचएस एंड जीआरएस इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुशवाहा और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन-अर्चन कर किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। हर्रैया, रुधौली-भानपुर, बस्ती उत्तरी और बस्ती दक्षिणी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
800 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने मारी बाजी अंडर-19 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में भानपुर की फरजाना खातून प्रथम, बस्ती दक्षिणी की आरती द्वितीय और सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी के अंकुल ने पहला, आरुष राज ने दूसरा और हर्रैया के मुरलीधर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में बस्ती उत्तरी की नंदिनी प्रथम, बस्ती दक्षिणी की तैय्यबा द्वितीय और हर्रैया की अंशिका तृतीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में बस्ती दक्षिणी के अजीत प्रथम, बस्ती उत्तरी के मोहम्मद सैफ द्वितीय और हर्रैया के कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। 600 मीटर बालिका दौड़ में बस्ती उत्तरी की शाइमा खातून प्रथम और हर्रैया की अंकिता द्वितीय रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास का आधार हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से नई खेल प्रतिभाओं को जनपद, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी और रमा शर्मा ने किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर श्रद्धांजलि:बस्ती में सांसद रवि किशन समेत कई गणमान्य लोगों ने घर पहुंचकर दी सांत्वना › बहराइच में ग्रामीण ने अपने खर्च से लगवाई पुलिया:ग्राम प्रधान की अनदेखी के बाद ग्रामीणों को आवाजाही में मिली राहत › बरेली:सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान – Man Reached The District Hospital After Locking The Snake In A Box In Bareilly › दुबौलिया में संगठन ने जरूरतमंद परिवार की मदद:राष्ट्रीय सूचनाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने किया सहयोग“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















