![]()
बस्ती में पूर्व सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर रविवार को कई गणमान्य लोग उनके तेलियाजोत स्थित आवास पर पहुंचे। सभी ने स्वर्गीय माता के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान सांसद रवि किशन भी हरीश द्विवेदी के घर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय माता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूज्यपाद ब्रह्मर्षि स्वामी शिवं शम्भू निश्चलानन्द जी महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, विधायक दूधराम, बिहार के चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक लल्लन पासवान, रानी आसमा सिंह, मार्कण्डेय शाही, संतकबीरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार तिवारी (बिहार), अरुणेंद्र पटेल और ओम प्रकाश आर्य सहित अन्य लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। परिजनों को धैर्य और हिम्मत देने के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। हरीश द्विवेदी के घर पर लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट:दुबई में बैठे मास्टरमाइंड शुभम समेत चार के खिलाफ चार्जशीट, लेनदेन के साक्ष्य मिले – Chargesheet Filed Against Four Including Mastermind Shubham Sitting In Dubai In Codeine Cough Syrup Scandal › आर्य समाज नई बाजार में शारदीय नवरात्र पर वैदिक यज्ञ:विचार गोष्ठी का आयोजन, समाज कल्याण के लिए आहुतियां दी गईं › बहराइच में कलश यात्रा के साथ नवरात्र महापर्व शुरू:25 साल से गांव में हो रहा दुर्गा पूजा का आयोजन › महराजगंज में दिव्यांगों को बैटरी उपकरण,लैपटॉप और बेबी किट मिले:प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने सेवा संकल्प अभियान में बांटी सहायता सामग्री“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















