श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड के मजरा सहियापुर में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। पानी ग्रामीण उदयराज मिश्रा के घर तक पहुंच गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांव के अन्य हिस्से भी बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। जनार्दन प्रसाद शुक्ल, विजय कुमार शुक्ल, गौतम गोस्वामी, अनुज शुक्ल, रविंद्र गुप्ता और बाबादीन राजेश आर्या समेत ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ज्यादातर किसानों की धान की फसल बाली अवस्था में है। खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई है। लंबे समय तक पानी भरा रहने पर फसल खराब होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का तत्काल निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति और फसल नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने और बाढ़ से बचाव के जरूरी इंतजाम करने की अपील की है।
श्रावस्ती के सहियापुर में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंचा:धान की फसल डूबी, किसानों की चिंता बढ़ी, ग्रामीणों ने फसल नुकसान का सर्वे और राहत की मांग की
और पढ़ें
›
मेडिसिन का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को, दिमाग के न्यूरॉन्स को रोशनी से नियंत्रित करने की तकनीक
›
छपरा से चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, जीत के लिए देंगे पूरा समर्थन: साधु यादव
›
इजरायल को दहलाने की साजिश! विमान क्रैश कराने का था आतंकी प्लान
›
Pension New Update: पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बिना कोर्ट-कचहरी सुलझेंगे पेंशन के 897 मामले

















