BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अनफिट स्कूली वाहन मिले तो स्कूल भी जिम्मेदार:श्रावस्ती में बच्चों की सुरक्षा...

अनफिट स्कूली वाहन मिले तो स्कूल भी जिम्मेदार:श्रावस्ती में बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला

0
4

श्रावस्ती में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने सड़क हादसों को रोकने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। अनफिट स्कूली वाहन मिलने पर स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ब्लैक स्पॉट पर सुधार और नए दुर्घटना स्थलों की पहचान करने को कहा गया। प्रमुख मार्गों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ में उपचार मिले, इसके लिए एंबुलेंस को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूली वाहनों और चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण। सभी स्कूली वाहनों में जीपीएस, कैमरा अनिवार्य; बालिका विद्यालयों में महिला शिक्षक की तैनाती। चालकों के लाइसेंस, चरित्र, पते का सत्यापन, नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए गए।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat