बहराइच के नवाबगंज में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मिर्जापुर तिलक के कयूम अली अपनी पत्नी हाशरून (46) और तीन बच्चों हसनैन (8), रुखसार (7), नूर अहमद (6 माह) के साथ दो साल से पंडित पुरवा में रह रहे थे। रविवार सुबह हाशरून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां शहरून और बहन फूल जहां रूपैडीहा के मिठना देवरिया से मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हाशरून के शरीर, गले और पैर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाया। मृतका का पति जमाल रिसिया गांव में एक भट्ठे पर काम करता है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, मृतका ने आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
और पढ़ें
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
गिलौला ब्लॉक के मैरिया गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को पीने के पानी की दिक्कत, गंदगी से बीमारी का खतरा
›
बस्ती में जर्जर सड़क से हजारों छात्रों को परेशानी:अरखापुर-चिलमा बाजार मार्ग पर गड्ढे, रामराज इंटर कॉलेज के छात्र भी प्रभावित
संबंधित खबरें
















