BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा के दर्जनों गांव 7 दिन से अंधेरे में:तूफान से खंभे-लाइनें टूटीं,...

जमुनहा के दर्जनों गांव 7 दिन से अंधेरे में:तूफान से खंभे-लाइनें टूटीं, बहाली में लगेंगे 2-3 दिन

0
16

श्रावस्ती के जमुनहा इलाके में तूफान के बाद बिजली का संकट है। बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से दर्जनों गांव पिछले सात दिन से अंधेरे में हैं। लाइनमैन और बिजली विभाग की टीम मरम्मत कर रही है, लेकिन अभी तक लोगों को राहत नहीं मिली है। बिजली न होने से घरों में पानी और रोशनी की परेशानी है। लोग जेनरेटर चलाकर किसी तरह पानी भर रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दुकानों पर 20 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। बाजारों में भी बिजली संकट का असर दिख रहा है। लाइनमैन करण सिंह ने बताया कि टूटी हुई लाइनों और खंभों की मरम्मत चल रही है। अभी मरम्मत के काम में दो से तीन दिन और लग सकते हैं।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat