श्रावस्ती जिले के जमुनहा के तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से खेत पानी में डूब गए हैं। मल्हीपुर बैरियल चौराहे से साईंगांव चौराहे को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बने डिप में घुटनों से ज्यादा पानी भर गया है। इस जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और राहगीरों को ई-रिक्शा, बस और अन्य वाहनों से आने-जाने में परेशानी हो रही है। ज्यादा पानी के कारण कई मोटरसाइकिलों में पानी घुस जाता है और वे डिप में ही बंद हो जाती हैं। इससे लोगों को भीगना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकालने की मांग की है।
और पढ़ें
›
मेडिसिन का नोबेल 3 वैज्ञानिकों को, दिमाग के न्यूरॉन्स को रोशनी से नियंत्रित करने की तकनीक
›
छपरा से चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, जीत के लिए देंगे पूरा समर्थन: साधु यादव
›
इजरायल को दहलाने की साजिश! विमान क्रैश कराने का था आतंकी प्लान
›
Pension New Update: पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बिना कोर्ट-कचहरी सुलझेंगे पेंशन के 897 मामले

















