श्रावस्ती जिले में गिलौला बाजार को सिसवारा से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर असवा गांव के पास सड़क धंस गई है। इससे बीच सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत जल्द न होने पर कोई हादसा हो सकता है। गिलौला से सिसवारा मार्ग पर रोज बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। गड्ढे के कारण चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। रात में यह गड्ढा और खतरनाक हो जाता है, क्योंकि अंधेरे में इसे देखना मुश्किल है। स्थानीय निवासी अरमान, उमेश, पंकज और हनुमत ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार गड्ढे को न देख पाने पर पलट सकते हैं, जिससे गंभीर चोट लग सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का तुरंत निरीक्षण कर गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर सड़क ठीक होने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
श्रावस्ती के गिलौला-सिसवारा मार्ग पर धंसी सड़क:असवा गांव के पास बीच रास्ते में बना गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा
और पढ़ें
›
छपरा से चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, जीत के लिए देंगे पूरा समर्थन: साधु यादव
›
इजरायल को दहलाने की साजिश! विमान क्रैश कराने का था आतंकी प्लान
›
Pension New Update: पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बिना कोर्ट-कचहरी सुलझेंगे पेंशन के 897 मामले
›
पटना में महागठबंधन की बैठक: लोकतंत्र बचाने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे- तेजस्वी

















