लोड हो रहा है...
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मल्हीपुर में 18 साल की युवती को सांप ने काटा:हालत बिगड़ने पर...

मल्हीपुर में 18 साल की युवती को सांप ने काटा:हालत बिगड़ने पर बहराइच के हायर सेंटर भेजा गया

0
11

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव के बीरगंज बाजार की रहने वाली गुंजा उर्फ गुड़िया (18) बुधवार शाम को मल्हीपुर चौराहा गई थी। घर लौटते समय सड़क किनारे अचानक एक सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटने के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत मल्हीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर रामकुमार वर्मा ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए बहराइच के हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन गुंजा को लेकर बहराइच चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद इलाके में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीणों में डर है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat