निचलौल ब्लॉक के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में चंदन नदी का पानी खेतों में घुस गया। सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबने से किसान चिंतित हैं। नेपाल के पहाड़ों और भारतीय सीमा में भारी बारिश से भौरहियां, चंदन और झरही नदियां उफान पर थीं। दो दिन से मौसम साफ होने के बाद जलस्तर कम हो रहा है। लक्ष्मीपुर खुर्द के पश्चिम में चंदन नदी के पूर्वी छोर पर बांध नहीं है। इसी कारण नदी का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया। इशमोहम्मद, देवेंद्र यादव, भीम साहनी, अनील यादव, राजाराम, राम अवध, राजन सहानी, दुर्गाशंकर तिवारी, अनेश यादव, रामानंद चौहान, विश्राम, दुर्गेश कुमार, रामबचन सहानी, बैजनाथ गोंड, अलीशेर और नूर मोहम्मद समेत कई किसानों ने चिंता जताई। उनका कहना है कि पानी जल्द न निकला तो फसल बर्बाद हो जाएगी।
और पढ़ें
›
भदोही का बदला नाम, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा; CM योगी का बड़ा ऐलान
›
महराजगंज स्कूल एसोसिएशन ने उठाईं कई समस्याएं:वाहन चालान, आरटीई प्रतिपूर्ति और आधार संशोधन पर एकजुट होकर संघर्ष का फैसला
›
श्रावस्ती के गिलौला में 12 दिन से बिजली गुल:बारिश-हवा से लाइनें क्षतिग्रस्त, लाइनमैन और कर्मचारी सुबह से शाम तक जुटे
›
बहराइच में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
















