BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:श्रावस्ती में इलाज...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत:श्रावस्ती में इलाज के दौरान गई जान, अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज

0
16

श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 70 साल के बुजुर्ग माधव राम की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मारी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। यह घटना 24 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी। माधव राम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से पैदल घर लौट रहे थे। फोरलेन पर सड़क के बाईं ओर चलते समय भिनगा की तरफ से आ रही एक अपाचे बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार टक्कर मारकर बहराइच की ओर भाग गया। हादसे में माधव राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कई अस्पतालों में रेफर किया गया, लेकिन 10 सितंबर की सुबह करीब 3 बजे लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर सोनवा थाने में मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक विश्वनाथ सिंह को जांच सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात बाइक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat