Home उत्तर प्रदेश पुणे में पेंटिंग करते समय सातवीं मंजिल से गिरा युवक:श्रावस्ती के गिलौला...

पुणे में पेंटिंग करते समय सातवीं मंजिल से गिरा युवक:श्रावस्ती के गिलौला निवासी गंभीर घायल, सुरक्षा उपकरण न होने से हुआ हादसा

0
8

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत बागवानी का 22 साल का युवक भगवानदीन मंगलवार दोपहर पुणे में सातवीं मंजिल से गिरकर गंभीर घायल हो गया। वह पुणे में कुछ सालों से पेंटिंग का काम करता था। उसके साथियों ने उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। भगवानदीन एक मकान में पेंटिंग कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण उसे गंभीर चोटें लगीं और वह सातवीं मंजिल से नीचे गिर गया। भगवानदीन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। हादसे की खबर मिलने के बाद उसके परिवार में मां-बाप, भाई-बहन और अन्य रिश्तेदार सदमे में हैं। सभी उसके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat