महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ हिट एंड रन में बाइक सवार दो युवकों की मौत:महाराजगंज पुलिस आरोपी...

हिट एंड रन में बाइक सवार दो युवकों की मौत:महाराजगंज पुलिस आरोपी वाहन के तलाश में जुटी, सेमरा चंदरौली गांव के पास हादसा

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंदरौली गांव में रविवार रात करीब 10:30 बजे हिट एंड रन में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा एचडीएफसी बैंक के पास हुआ। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज (22) पुत्र बधूराम और नीतीश (19) पुत्र अमरनाथ के रूप में हुई है। दोनों पीपरदेउवा थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से परतावल से महराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेमरा चंदरौली में एचडीएफसी बैंक के पास वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी वाहन की तलाश में जुटी पुलिस चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में शामिल आरोपी वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here