सिद्धार्थनगर के जगदीशपुर ग्रांट गांव में जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इस मामले में नेहा कुमारी की शिकायत पर सिद्धार्थनगर थाने में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में श्रीकांती पत्नी चन्द्रिका, सुभावती पत्नी चन्द्रभान, चन्द्रिका पुत्री परशुराम पुजारी, चन्द्रभान पुत्र कन्हैया और परशुराम पुजारी पुत्र कुंजल शामिल हैं। ये सभी आरोपी भी जगदीशपुर ग्रांट गांव के ही रहने वाले हैं। यह मामला गाटा नंबर 590 की जमीन से जुड़ा है। नेहा कुमारी का दावा है कि यह उनकी पैतृक जमीन है और वे इस पर काबिज हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जमीन पर अधिकार जताने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। यह विवाद कोर्ट में चल रहा था। इसी दौरान 13 फरवरी 2026 को कोर्ट परिसर में मालिकाना रजिस्टर की प्रमाणित कॉपी के तौर पर एक दस्तावेज पेश किया गया। तहसील की जांच में इस मालिकाना रजिस्टर पर सवाल उठे। जांच में पता चला कि संबंधित अवधि में रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी और तहसील कार्यालय से ऐसी कोई प्रमाणित कॉपी जारी होने का रिकॉर्ड भी नहीं मिला। शिकायत में आरोप है कि श्रीकांती, सुभावती, चन्द्रिका, चन्द्रभान और परशुराम पुजारी ने मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाए और उसके जरिए नेहा कुमारी की पैतृक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। नेहा कुमारी ने पहले अधिकारियों से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश के बाद सिद्धार्थनगर थाने में पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
UP: मां की आंखों के सामने नदी में समाया प्रियांशु, 26...
बांदा: मां की आंखों के सामने चंद्रावल नदी में समाए पांच वर्षीय प्रियांशु पाल की तलाश 26 घंटे बाद उस समय खत्म हुई,जब...





























