
खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की गई। ग्राम सचिव जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुए इन कार्यक्रमों में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आयोजन शामिल थे। इन सभी के जरिए प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई। शाम को प्राचीन राम जानकी हनुमान मंदिर में ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम हुआ। इसमें ग्राम सचिव जितेंद्र सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ दीप जलाए। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेश अग्रहरि, रामसेवक, पवन त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया:खेसरहा ब्लॉक में ‘एक दिया...























