BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिर में स्वच्छता अभियान:चलाया गया 'सेवा संकल्प...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर मंदिर में स्वच्छता अभियान:चलाया गया 'सेवा संकल्प अभियान', जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान, दीप भी जलाए गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सिद्धार्थनगर के राम जानकी हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार शाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई सेवा और कल्याणकारी कार्यक्रम हुए, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर श्रमदान किया। अभियान की शुरुआत शाम 6 बजे शुरू हुई। ग्राम सचिव जितेंद्र सिंह, पवन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान घोसियारी सुरेश अग्रहरि और भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर, परिक्रमा मार्ग और आसपास के इलाकों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान लोगों ने खुद कचरा उठाकर स्वच्छता और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए धार्मिक जगहों को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया गया यह सेवा कार्य जनसेवा और स्वच्छता के लिए जागरूकता का संदेश देता है। इस अभियान के तहत लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शाम को अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की गई। मंदिर परिसर में भी दीपक जलाए गए।