BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ 100 टीबी मरीजों को शिक्षकों ने लिया गोद:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर...

100 टीबी मरीजों को शिक्षकों ने लिया गोद:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हुआ। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलेगा। इसके तहत विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने 100 टीबी मरीजों को गोद लिया है। अभियान के दौरान विश्वविद्यालय में टीबी मरीजों को पोषण पोटली बांटी गई, उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कुलपति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के लगभग 25 सालों में सेवा और जन कल्याण की भावना खास रही है। उनके जन्मदिन पर शुरू हुआ यह अभियान सेवा की भावना को जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का मौका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत ही समृद्ध भारत का आधार है। समृद्ध भारत से ही विकसित भारत@2047 का रास्ता खुलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा संकल्प अभियान में परिसर में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जागरूकता, जन सहभागिता और मानव कल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए विश्वविद्यालय परिवार को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर अधिष्ठाता वाणिज्य प्रोफेसर सौरभ, अधिष्ठाता विज्ञान प्रोफेसर प्रकृति राय, पूर्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर हरीश कुमार शर्मा, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार दुबे, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार दीक्षित, डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. सरिता सिंह, डॉ. अरविंद रावत, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. मुन्नू खान, डॉ. जय सिंह यादव, प्रोफेसर सुनीता त्रिपाठी, डॉ. विनीता रावत, डॉ. मनीष बाजपेयी, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. रविकांत शुक्ला, डॉ. हृदयकांत पांडेय, डॉ. बिमलचंद वर्मा, डॉ. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा, डॉ. दीप्ति गिरी, डॉ. किरण और डॉ. अंकित श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह ने किया