
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर निचलौल विकास खंड की कई ग्राम पंचायतों में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव-गांव में दीये जलाकर पीएम मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही सेवा और जनकल्याण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायतों में खास तैयारियां की गई थीं। शाम होते ही दीयों की रोशनी से गांवों की गलियां रोशन हो गईं। बड़हरा चरगहा ग्राम सभा में प्रधान राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि यहां 500 ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। ग्रामीणों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं। कमता ग्राम सभा में इंजीनियर मोहम्मद शुऐब अली, इम्तियाज अली, एडवोकेट रियाज अली, पंचायत सहायक सरिता, सफाई कर्मी राजन, कृष्णमुरारी चौधरी, अंगिरा देवी और आशिक अली समेत कई लोगों ने दीये जलाकर शुभकामनाएं दीं। संडा, भोथियाही, सोहट, गुरली रमगढ़वा, बलहीखोर, कटहरी, घोडनर और बीशोखोर सहित कई अन्य गांवों में भी दीप जलाए गए। इस आयोजन के दौरान गिरजेश, नरेंद्र यादव, अध्या गुप्ता, राजकुमार राय, विनोद कुमार, बबलू राय, महंथ सिंह, विशंभर कुशवाहा, कन्हैया यादव, संतोष सिंह, छोटेलाल, श्रवण, फुल्लन सिंह, जयहिंद और बबलू सिंह समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर गांवों में जले'आशीर्वाद के दीये':ग्रामीणों ने लंबी...





























