श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा के तीन पुरवा में मेहंदी लगाने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विपक्षियों ने बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी को लात-घूंसों, थप्पड़ों, सरिया और साइकिल की चेन से पीटकर घायल कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सेमगढ़ा के तीन पुरवा की अनवर जहां पत्नी मटुठ के मुताबिक, वह घर पर समीना से हाथों में मेहंदी लगवा रही थीं। इसी दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग होने के बावजूद मेहंदी लगवाने पर तंज कसा। इस बात पर कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मां-बेटी को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। दोनों को चोटें आई हैं।
घटना के बाद अनवर जहां ने इकौना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और दोनों घायलों को अगले दिन मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भेजा। अनवर जहां ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मेहंदी लगाने पर विवाद में मां-बेटी की पिटाई:श्रावस्ती में सरिया और साइकिल की चेन से हमला
और पढ़ें
›
ई-लॉटरी से 35 में से 23 किसानों का चयन:श्रावस्ती में डीएम की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया
›
खेत में अजगर और घर में दो कोबरा मिले:जमुई कला गांव में वन्यजीव रक्षक टीम ने तीनों सांप पकड़े, मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ा
›
परसा के बच्चों ने संस्कार-भारती के साथ वंदे मातरम गाया:गीत के 150 साल पूरे होने पर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ
