BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध बांदा: सड़क पर अचानक आया मवेशी…बचाने की कोशिश में हुआ दर्दनाक हादसा,...

बांदा: सड़क पर अचानक आया मवेशी…बचाने की कोशिश में हुआ दर्दनाक हादसा, बुलेट सवार प्रभात की मौत

0
1

बांदा: पैलानी थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बुलेट सवार तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। अमलोर-पिपरहरी के बीच हुए इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही खपटिहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 112 की मदद से घायलों को जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान प्रभात चतुर्वेदी की मौत

बताया गया कि एजाज पुत्र चुन्नू, मिराज निवासी बरसाना खुर्द थाना गिरवां और प्रभात चतुर्वेदी पुत्र नरेंद्र चतुर्वेदी निवासी चिरूल धाम, कोतवाली औरैया बुलेट से बांदा की ओर जा रहे थे। अमलोर-पिपरहरी के बीच अचानक मवेशी सड़क पर आ गया। उसे बचाने की कोशिश में बाइक मवेशी से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने प्रभात चतुर्वेदी को मृत घोषित कर दिया, जबकि एजाज और मिराज का इलाज जारी है।

Also Read: बहराइच: घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, नाले में गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

छह महीने से बांदा में रहकर कर रहे थे काम

परिजनों के अनुसार प्रभात चतुर्वेदी पिछले करीब छह महीने से बांदा के सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। वह विद्युत विभाग से जुड़े निजी ठेकेदारी कार्य करते थे। बताया गया कि वह पैलानी क्षेत्र में बिजली से संबंधित काम के सिलसिले में गए थे। काम पूरा करने के बाद वापस लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया और उनकी जान चली गई।

चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

प्रभात की शादी वर्ष 2021 में इटावा जिले के बसेयर गांव निवासी विद्या देवी से हुई थी। दंपती का चार साल का बेटा अरनव है। चार भाइयों में प्रभात तीसरे नंबर पर थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी विद्या देवी और मां चुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पिता को खो चुका मासूम अरनव इस घटना से अनजान है।

Also Read: बरेली: भाजपा नेता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 60 घंटे में पुलिस को मिली सफलता

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना के बाद खपटिहा कलां चौकी प्रभारी केपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रभात चतुर्वेदी के शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post बांदा: सड़क पर अचानक आया मवेशी…बचाने की कोशिश में हुआ दर्दनाक हादसा, बुलेट सवार प्रभात की मौत appeared first on Breaking Tube.