UP: विख्यात देवी धाम विंध्याचल धाम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वाराणसी से निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार विंध्याचल पहुंची।
17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए शुरू हुई इस विशाल बाइक रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे हैं। वाराणसी से वडनगर, गुजरात तक की इस यात्रा के दौरान यात्रा शुक्रवार को विंध्याचल धाम पहुंची। यहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
मां के आशीर्वाद के बाद सभी कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गुजरात के वडनगर के लिए आगे रवाना हो गए। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर जहां भारी उत्साह देखा गया, वहीं इस यात्रा को देखने तथा स्वागत करने के लिए लोग उमड़ पड़े थे। विंध्यवासिनी धाम में यात्रा का स्थानीय लोगों ने जय मां विंध्यवासिनी और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ स्वागत किया।
The post UP: विंध्याचल पहुंची BJP युवा मोर्चा की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’, मां विंध्यवासिनी के दरबार में किया पूजन appeared first on Breaking Tube.































