विषयः 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

0
8

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कुशल दिशा-निर्देशन एवं गरिमामयी उपस्थिति में वाहिनी मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण समारोह एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं बल कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके द्वारा किए गए त्याग, समर्पण एवं अथक प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्मिकों को देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय के साथ-साथ सभी बाह्य सीमा चौकियों में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न समवायों द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’, पदयात्रा एवं साइकिल रैली जैसी गतिविधियों का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

उक्त सभी कार्यक्रमों में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए देश की एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here