*पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह* के पर्यवेक्षण एवं *क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा श्री आलोक कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली भिनगा *श्री राज प्रकाश सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 514/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 118(1), 109(1) बीएनएस व 7 CLA एक्ट से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 31.10.2026 को केशवनगर भिनगा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 29.10.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम सिसवा थाना कोतवाली भिनगा निवासी विपक्षीगण द्वारा निषाद ढाबे पर आकर खाना खा रहे व्यक्तियों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया। इसी दौरान ढाबे पर कार्य कर रहे कारीगर पंचराम सोनी द्वारा झगड़ा करने से मना करने पर विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए कड़ाही में खौलता हुआ लगभग 03 लीटर गर्म तेल उन पर फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 514/2026 धारा 191(2), 115(2), 351(3), 352, 118(1), 109(1) बीएनएस व 7 CLA एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में दिनांक 31.10.2026 को थाना कोतवाली भिनगा पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित तीनों वांछित अभियुक्तों को केशवनगर भिनगा के पास से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारी का स्थान-*
केशवनगर भिनगा के पास, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. जगन्नाथ निषाद पुत्र आशाराम निषाद निवासी ग्राम सिसवा, दा0 हरिहरपुर रानी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. सिद्धनाथ निषाद उर्फ सिद्धे पुत्र आशाराम निषाद निवासी ग्राम सिसवा, दा0 हरिहरपुर रानी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. नीतीश कुमार उर्फ धक्कड़ी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सिसवा, दा0 हरिहरपुर रानी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री विवेक राठौर, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
3. का0 विनोद कुमार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
4. का0 अभिषेक तिवारी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती।
