नशामुक्ति और पर्यावरण रक्षा यात्रा सोहगीबरवा पहुंची:गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा में लोगों ने नशे से दूर रहने, जल संरक्षण और पेड़ लगाने का संकल्प लिया

0
0

गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुई नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जनजागरण यात्रा निचलौल होते हुए सोहगीबरवा पहुंची। मंदिर परिसर में सामूहिक पूजा के बाद लोगों ने नशे से दूर रहने, जल संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। यात्रा परतावल और महराजगंज से होकर गुजरी।
महामना मालवीय मिशन, सीमा जागरण मंच, रूल ऑफ लॉ सोसाइटी और गायत्री परिवार ने यह यात्रा आयोजित की है। यात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। इसका उद्देश्य भारत-नेपाल सीमा के इलाकों में नशे के बढ़ते चलन को रोकना और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना है।
सोहगीबरवा पहुंचने पर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। वहां जनचौपाल लगाकर नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथियों ने पौधे लगाए और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
यात्रा के दौरान गांवों और शिक्षण संस्थानों में जनचौपाल लगाई जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन, खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी और हरिशंकरी प्रजाति के पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी समझाई जा रही है। अभियान में गांव-गांव लोगों को जोड़ना और जल संरक्षण व जीवों की रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here