बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में धान ले जाने को लेकर हुए विवाद में भाई-बहन के साथ मारपीट की गई। युवती ने दो आरोपियों पर अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धान ले जाने का विरोध करने पर हुआ विवाद मामला बौरडीहा गांव का है। पीड़िता लक्ष्मी पुत्री गुरुदयाल ने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी बहन के साथ घर पर थी। उसकी मां बस्ती में CO के यहां बयान देने गई थीं। इसी दौरान गांव के अंजू, फूला देवी, गरिमा, नीतू, अमित और अजय धान ले जाने के लिए उसके घर पहुंचे। पीड़िता के मुताबिक, उसके भाई ने धान ले जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसके भाई और बहन के साथ मारपीट की गई। दो युवकों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान अमित और अजय ने उसके साथ अश्लील हरकत की। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से बचकर वहां से भागी। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज रुधौली पुलिस ने 12 नवंबर की रात 9:48 बजे अंजू, फूला देवी, गरिमा, नीतू, अमित और अजय के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और छेड़खानी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिरुद्ध यादव को सौंपी गई है।
बस्ती में धान को लेकर विवाद में भाई-बहन से मारपीट:युवती से छेड़खानी कर आरोपी फरार, छह लोगों पर केस दर्ज
और पढ़ें
›
नशामुक्ति और पर्यावरण रक्षा यात्रा सोहगीबरवा पहुंची:गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा में लोगों ने नशे से दूर रहने, जल संरक्षण और पेड़ लगाने का संकल्प लिया
›
श्रावस्ती में मारपीट के दो मामलों में केस दर्ज:इकौना और नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शिकायतों के आधार पर कार्रवाई शुरू की
›
मां भद्रकाली का डोला नगर भ्रमण के बाद विसर्जित:बृजमनगंज में कंधों पर उठाकर निकाली यात्रा, साहब के शिवालय पोखरे में हुआ विसर्जन
