पुलिसकर्मियों के सामने होती रही मारपीट।
बस्ती कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सब्जी खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां और युवतियों को भी युवकों ने निशाना बनाया।
.
घटना का वीडियोसामने आया है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद मारपीट का सिलसिला नहीं रुका।
दोनों पक्षों के बीच कहासुनी
बताया जा रहा है कि सब्जी खरीदने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंची मां और युवतियों के साथ भी मारपीट की गई। वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर हमला करते और हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद
घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद विवाद में शामिल लोग एक-दूसरे पर हमला करते रहे। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा तेज है।
पुलिस के सामने इस तरह की घटना को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैंl थानाध्यक्ष कप्तानगंज अतुल अंजान ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही हैl
















