Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश 11 साल बाद शिक्षामित्र की हरिपालपुर स्कूल से विदाई:राम भरत चौधरी की...

11 साल बाद शिक्षामित्र की हरिपालपुर स्कूल से विदाई:राम भरत चौधरी की बहादुरपुर के गौरिया स्कूल में हुई तैनाती

बस्ती जिले के प्राथमिक विद्यालय हरिपालपुर में करीब 11 साल तक पढ़ाने वाले शिक्षामित्र राम भरत चौधरी को विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने विदाई दी। अब उनकी तैनाती बहादुरपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरिया में हुई है।
राम भरत चौधरी की वर्ष 2015 में समायोजन के तहत हरिपालपुर स्कूल में तैनाती हुई थी। उन्होंने यहां बच्चों को पढ़ाने के साथ विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों में भी योगदान दिया।
बीएसए के आदेश के बाद उनकी मूल विद्यालय में वापसी हुई है। विदाई समारोह में ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र चौधरी ने कहा कि राम भरत चौधरी ने लंबे समय तक निष्ठा और लगन से काम किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार और ग्रामीण उनके योगदान को याद रखेंगे।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पारसनाथ, कंचना देवी, विद्यालय परिवार के सदस्य और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।