Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश हाइवे पेट्रोलिंग पर ट्राला हटाने लिए रुपए लेने का आरोप:बस्ती में चालक...

हाइवे पेट्रोलिंग पर ट्राला हटाने लिए रुपए लेने का आरोप:बस्ती में चालक का आरोप, मैनेजर ने कहा- जांच की जाएगी

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में ट्राला चालक ने पाटिल मायावंशी कंपनी की पेट्रोलिंग टीम पर 2 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। चालक का ट्राला रविवार देर रात विक्रमजोत के पटखापुर के पास अरविंद पैलेस होटल के नजदीक खराब हो गया था।
चालक ने NHAI के हेल्पलाइन नंबर 1033 पर सूचना दी। काफी देर बाद पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने वाहन को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने में मदद की और लौट गई। कुछ देर बाद क्रेन लेकर पहुंची दूसरी टीम ने ट्राला हटाने के लिए चालक से कथित तौर पर 2 हजार रुपए लिए।
वीडियो में चालक ने बताया कि उसके पास सिर्फ 600 रुपए बचे हैं और उसे गाड़ी भी ठीक करानी है। उसने कहा, “मेरे साथ बहुत गलत हुआ है, जो पैसे थे वो ले गए, 2 हजार। टोल कटवा रहे हैं और उसके बाद भी कोई सुविधा नहीं मिली। मैं इसकी शिकायत करना चाहता हूं।”
कंपनी की पेट्रोलिंग टीम की जिम्मेदारी हाईवे पर खराब और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित जगह पहुंचाने की है। चालक ने सवाल उठाया कि निशुल्क मदद की व्यवस्था के बावजूद उससे पैसे क्यों लिए गए।
इंसिडेंट मैनेजर अश्वनी तिवारी ने बताया कि मिले साक्ष्यों के आधार पर कंपनी जांच कर रही है। संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया है। उनका जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।