Basti Khel Sangam 2026 & Marathon

0
5

बस्ती में 26 से 29 नवंबर तक ‘बस्ती खेल संगम 2026’ और ‘15वां बस्ती मैराथन 2026’ होगा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ इसका आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिताओं में पंजीकरण और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

.

बुधवार को प्रेस वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने आयोजन की जानकारी दी। इस बार मैराथन के साथ तीन दिवसीय अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष भावेश पाण्डेय ने बताया कि बस्ती मैराथन पिछले 14 साल से हो रहा है। इसके 15वें संस्करण के साथ इस बार खेल संगम शुरू किया गया है। इसमें जिले के अलग-अलग स्कूलों की टीमें बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और अन्य खेलों में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिताएं अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रस्तावित हैं।

26 नवंबर को उद्घाटन समारोह होगा। खेल प्रतियोगिताएं 26 से 28 नवंबर तक चलेंगी। 29 नवंबर को मैराथन होगा। इसी दिन समापन समारोह और पुरस्कार वितरण में विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

भावेश पाण्डेय ने कहा कि संस्था चाहती है कि आर्थिक कारणों से कोई प्रतिभावान खिलाड़ी अवसर से वंचित न रहे। उनके मुताबिक, खेल संगम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होगी। मैराथन के जरिए स्वास्थ्य, फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक राम प्रताप सिंह ने स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, खेल संगठनों, अभिभावकों और युवाओं से आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की।

प्रेस वार्ता में रामानुजेन्द्र पाण्डेय, काजी फरजान, अनिल यादव, चंद्रभूषण कलहंस, रामजी पाण्डेय, ऋतुराज सिंह, हेमंत पाण्डेय, उत्तम दूबे, यथार्थ, शिवांश कुमार और देवांश सोमवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here