संजय कुमार खरवार | महराजगंजकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

महराजगंज ब्लॉक परिसर में नया आधार केंद्र शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रवासियों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए अब दूर-दराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस सुविधा से लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
इस केंद्र पर प्रतिदिन औसतन 50 से 60 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन कराने के लिए पहुंचे। यहां छह माह से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
केंद्र पर आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि सहित अन्य आवश्यक विवरणों में नियमानुसार संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि आधार से संबंधित सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जा रहे हैं।
केंद्र पर शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता को तैनात किया गया है। ये दोनों कर्मी दस्तावेजों की जांच के बाद आधार पंजीकरण और संशोधन की प्रक्रिया पूरी करा रही हैं। इस नए केंद्र से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है।




























